― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउपकेंद्र देगा मछलीशहर को बिजली संकट से राहत : डा.रागिनी सोनकर

उपकेंद्र देगा मछलीशहर को बिजली संकट से राहत : डा.रागिनी सोनकर

  • विधानसभा में नियम 51 के तहत 29 जुलाई को उठाया था मामला

जौनपुर धारा,मछलीशहर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा था। इस सम्बंध में मछलीशहर की विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने नियम 51के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। इस पर सदन ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए बधवां में बिजली उपकेंद्र बनवाने की घोषणा कर दी। इस संबंध में भूमि आवंटन के लिए भी विधायक ने लगातार प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी को पत्र लिखतीं रहीं। इस पर भी स्वीकृति हो गई है। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। मछलीशहर के विधायक निवास पर नागरिकों ने मिलकर विधायक के प्रति आभार जताया है। विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा कि विधान सभा में नियम 51 के तहत 29जुलाई को यह मुद्दा उठाया भी था। उन्होंने विद्युत कटौती पर मांग की थीं कि संबंधित अधिकारियों और मोन्टी कार्लो कंपनी की जिम्मेदारी तय करते हुए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डॉ. रागिनी का कहना है कि यह समस्या केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव भी क्षेत्र में गहराते जा रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन की पहल का भी डॉ रागिनी सोनकर ने स्वागत किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो मछलीशहर को एक आदर्श विधानसभा बनाने का मैं प्रयास करूंगी।

Share Now...