― Advertisement ―

spot_img

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: सीमा द्विवेदी, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...
Homeअपना जौनपुरएआईएमआईएम नेता समेत 9 के खिलाफ मुकदमा 

एआईएमआईएम नेता समेत 9 के खिलाफ मुकदमा 

  • लेखपाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये कसा शिकंजा
  • दर्जनभर अज्ञात को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील अंतर्गत खेतासराय कस्बे में तैनात हल्का लेखपाल संदीप श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने एआईएमआईएम नेता फारूक आजम पुत्र वसीउल्लाह और उनके 6 बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कस दिया है।

पुलिस ने बताया कि एआईएमआईएम नेता मोहम्मद फारूक आजम व उनके छह बेटे मोहम्मद आजम, वजीद, अर्शे आलम, मोहम्मद गुड्डू, नबीउल्लाह व मोहम्मद सद्दाम निवासी मोहल्ला जोगियाना तथा मोहम्मद सोहराब पुत्र स्व. असगर जोगी निवासी कोहरऊटी, सिराज जोगी पुत्र पथरू जोगी निवासी जोगियाना मोहल्ला समेत कई अन्य के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है। लेखपाल संदीप श्रीवास्तव की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमें में आरोपित फारूक आजम का कृत्य भूमाफिया की श्रेणी में आता है।  जब एसडीएम शाहगंज अंकित कुमार के निर्देश पर गठित राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक अखिलेश यादव, कस्बा लेखपाल संदीप श्रीवास्तव, दूधनाथ कुमार और संतोष यादव खेतासराय कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट भूमि की पैमाइश कर रहे थे। मोहम्मद फारूक आजम का आरोप था कि बांकेलाल यादव अवैध रूप से उनकी भूमि में बढ़कर निर्माण कर रहे हैं, जिसकी शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर पैमाइश के लिए भेजा था। दौरान हुई मारपीट में मोहम्मद फारूक आजम और उनके विपक्षी बांके लाल यादव की तरफ से आधा दर्जन लोग चुटहिल भी हुये थे। इस मामले की शिकायत राजस्व कर्मियों ने डीएम मनीष वर्मा से की। जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त दबंग नेता व उनके गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share Now...