Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 अन्नदाता हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 अन्नदाता हुए सम्मानित

  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य व गन्ना विभाग आदि के पैदावार में अच्छा कार्य करने वाले प्रगतिशील 40 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन कर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान भारी संख्या किसान मौजूद रहें जिन्हे विभाग के तरफ से जागरूक किया गया।  अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि किसान वैज्ञााfनक खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मानित करने का उददेश्य है कि अन्य किसान भी इन किसानों से प्रेरणा लें। कृषि के क्षेत्र में महिलाए उल्लेखनीय कार्य कर रही है अन्य महिलाओं से भी अपील की कि वे आगे आये एवं वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करते हुए आजीविका में वृद्वि करें। कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कनौजिया द्वारा विस्तार से किसानों को तकनीकी कृषि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप, डा. अमित कुमार, डा. सुरेन्द्र प्रताप, डा. अनिल यादव ने किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेशचन्द्र यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक जयप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, देवराज पाण्डेय, अंजनी उपाध्याय, अमित मिश्र, सुरेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।