Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, बदलापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत संग्राम बालिका इंटर कॉलेज की प्रथम, द्वितीय और तृतीय अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधा सिंह के द्वारा इंटर में प्रथम स्थान पाने वाली अंजली खरवार, द्वितीय श्रेया यादव और तृतीय काजल यादव तथा हाईस्कूल में प्रथम अनुजा कन्नौजिया, द्वितीय साक्षी यादव और तृतीय स्थान पाने वाली खुशी गुप्ता को तिलक लगाते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संरक्षक शिवशंकर सिंह ओम के द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन करते हुए छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक संजय सिंह, सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह, मालती सिंह, सबिता, सरिता, वरिष्ठ अध्यापक बृजमोहन यादव, कबिता सिंह, यशवंत सिंह, निशा निगम, बड़े बाबू राजन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।