जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि कल 28 अप्रैल को नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा की विकास रथ यात्रा निकलेगी। उन्होंने आगे बताया कि यह रथयात्रा भण्डारी स्टेशन से सुबह 7:30 बजे से रथ यात्रा निकलकर सुतहट्टी बाजार में पहुंचेगी वहां पर उपस्थित महिलाओं द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया जायेगा। उसके उपरान्त कोतवाली चौराहा पर पहुंचेगी वहां भी रथ यात्रा का फूल से स्वागत किया जायेगा। उसके उपरान्त रथ यात्रा चहारसू चौराहा से होते हुये ओलन्दगंज से होते हुये रोडवेज तिराहा, लाइन बाजार, अंबेडकर तिराहा पर पहुंचेगी जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुन: कलेक्ट्रेट तिराहा होते हुये पुन: ओलन्दगंज चौराहा पर पहुंचेगी जहां पर लगभग 10:30 बजे समापन होगा।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
आज निकलेगी भाजपा की विकास रथ यात्रा

Previous article

