Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पुलिस को कौन समझाएगा यातायात नियमों का पाठ?

जौनपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों के बिना हेलमेट और एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन चलाने को लेकर सवाल उठे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और सभी के लिए समान नियम-पालन सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।
Homeअपना जौनपुरइन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव को बरते सावधानी

इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव को बरते सावधानी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शुक्रवार को स्थानीय विकासखंड धमार्पुर के ग्राम पंचायत उत्तरगावां और कुछमुछ  में ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कुछमुछ में कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ काशीनाथ सोनकर और उत्तरगावां में एडीओ पंचायत लालजी राम ने की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी से फैल रहा है। सभी लोग सावधानी बरते, पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे और मास्क का प्रयोग करें। श्री श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कहा की यदि कोई व्यक्ति आवास दिलाने हेतु पैसा मांगता है तो मुझे तत्काल सूचित करें उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एडीओ एजी राम आजाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं और पैदावार बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया। ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र राय ने लोगों को बाल सेवा योजना की जानकारी दी। मौके पर चौपाल में आए शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद्र, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, प्रधान लालजी यादव, कमला यादव, पंचायत सहायक अभिलाषा यादव, संजय मौर्य राजू,  विवेक रंजन, आंगनबाड़ी, आशा तथा अन्य विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।