Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुर‘आसरा द होप’ ने जेसिज पर किया निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था

‘आसरा द होप’ ने जेसिज पर किया निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था

  • खबर का असर
  • समाचार पत्र ने भीषण गर्मी में राहगीरों के लिये पानी की समस्या पर प्रकाशित किया था समाचार
  • अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने प्रतिष्ठानों पर पानी की व्यवस्था का किया अपील

जौनपुर धारा, जौनपुर। भीषण गर्मी के चलते जहाँ आम जन-जीवन त्रस्त है वहीं नगर क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन ने कहीं निःशुल्क प्याऊ तक की व्यवस्था नहीं किया है और अधिकांश समाजसेवी संस्था भी इससे कोसों दूर हैं। विगत दिन जौनपुर धारा ने इस समस्या को लेकर एक खबर प्रकाशित किया था जिसके बाद जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली संस्था की समाजसेवा सामने आई। नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी को लेकर एक समाज सेवी ‘आसरा द होप’ संस्था ने आमजन मानस के लिये निःशुल्क प्याऊ की बीड़ा उठाया है। संस्था के संचालक शिराज अहमद ने पिछले दो दिनों से इसकी शुरूआत अपने परिवार के सदस्यों के साथ किया है। यह टीम लगातार समाज सेवी कार्य कर रही है। कभी नदी के किनारे की साफ सफाई, तो कभी शाहीपुल के गुम्बदों पर उग रहे घास की सफाई कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नजर आती रहती है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए ‘आसरा द होप’ ने निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने का शुभारंभ किया है। इस समय सूनी सड़क पे चल रहे राहगीरों का गला सूख रहा है। ऐसी स्थिति में प्याऊ सेंटर का शुभारंभ करना बहुत ही नेक पहल है। शिराज अहमद ने बताया कि इस अभियान को गर्मी के पूरे सीजन में चलाया जाएगा। हमने निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था जेसिज चौराहे पर की है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी की जायेगी। तो वहीं अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने प्रतिष्ठानों पर पानी की व्यवस्था करते हुए राहगीरों के लिये पानी की व्यवस्था करने की अपली की है। ट्रस्ट की संचालिका उर्वशी सिंह ने कहा कि अपने क्षमता के हिसाब से एनजीओं के माध्यम से जो भी सहयोग हो सके करूंगी। जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को मजबूरी में खरीद कर पानी न पीना पड़े। वहीं यह भी देखने को मिला कि नगर के बहुत से प्रतिष्ठानों ने अपने-अपने दुकानों के सामने पानी की व्यवस्था राहगीरों के लिये कर रखा है। अफसोस तो इस बात की है कि अभी तक पालिका प्रशासन का कोई कार्य इस बड़ी समस्या की ओर बढ़ता नहीं दिखाई दिया।

Share Now...