Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरआर अश्विन को बैठाकर टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर को दे सकती है...

आर अश्विन को बैठाकर टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर को दे सकती है मौका

वर्ल्ड कप 2023 में आज जब भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में होगी, तो उसकी प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव नजर आ सकता है. टीम इंडिया आर अश्विन को बेंच पर बैठाकर शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है और यहां की पिच भारत के पिछले मुकाबले (चेपॉक) की पिच से काफी अलग है.

चेपॉक में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी थी. स्पिन फ्रेंडली विकेट के कारण भारत ने यह रणनीति अपनाई थी. अब चूंकि दिल्ली की पिच चेपॉक की तरह ज्यादा स्पिन फ्रेंडली नहीं है, ऐसे में टीम इंडिया एक स्पिन ऑलराउंडर की जगह फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को आजमा सकती है. यहां आर अश्विन की जगह मोहम्मद शमी भी खेल सकते हैं. लेकिन शार्दुल का दावा इसलिए ज्यादा मजबूत है क्योंकि वह बल्ले से भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं.

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बड़ी अपडेट यह भी है कि शुभमन गिल आज के मुकाबले में भी मैदान पर नहीं दिखाई देंगे. वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली नहीं आए हैं. वह अब तक डेंगू से पूरी तरह रिकवर नहीं हो सके हैं. उनकी जगह एक बार फिर ईशान किशन ही भारतीय पारी का आगाज कर सकते हैं.

कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11?
राहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

कैसी हो सकती है अफगानिस्तान की प्लेइंग-11?
अफगानिस्तान की टीम में किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. अफगानिस्तान अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश से बुरी तरह हार गई थी, इसके बावजूद वह अपनी उसी प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर दिखाई दे सकती है.

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्ला जादरान, अजमतुल्ला ओमरजई, राशिद खान, नवीन उल-हक़, मुजीब उर रहमान, फजलहक़ फारुकी.