Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआर्य समाज पथ के संचलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

आर्य समाज पथ के संचलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत क्षेत्र अन्तर्गत नगर में स्थित नॉर्मल मैदान के समीप आर्य समाज पाठशाला में शताब्दी समारोह आर्य समाज पर संचालन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह शताब्दी समारोह आर्य समाज कार्यक्रम आर्यवीर दल के मंत्री सोमदेव आर्य व नगर संचालक राहुल आर्य प्रथम सहित अन्य लोगों के द्वारा कार्यक्रम किया गया, और साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। गौरतलब हो की यह चार दिवसीय कार्यक्रम मार्च 28 को पहले दिन शुरुआत की गयी। जहाँ 29 व 30 तारीख के बाद 31 को समाप्ति किया जायेगा। यह पथ संचलन कार्यक्रम नॉर्मल मैदान से होकर कोतवाली चौराहा केराकत, कस्बा, सरायबीरू चौराहा, नरायन बाजार सिहौली चौराहा से होते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग के साथ आर्य समाज विद्यालय पर यह पद संचलन समाप्ति की गई। इस अवसर पर गोलू जायसवाल, डॉ.सुप्रताप मित्र, उमाशंकर आर्य, रामचंद्र आर्य, मिश्री लाल आर्य, अरुण चंद्र आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, संतोष आर्य के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।