Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआम आदमी पार्टी ने निकाली गन्दगी हटाओ, झाडू चलाओ यात्रो

आम आदमी पार्टी ने निकाली गन्दगी हटाओ, झाडू चलाओ यात्रो

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा ३७१ विधानसभा जफराबाद में ‘गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ’ यात्रा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में निकाली गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कैलाश पटेल, तथा बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा एवं गुलाब सिंह राठौर शामिल हुए। यह कार्यक्रम व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक एवं पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय पाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति द्वारा किया गया। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया गया और लगभग २० प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन फॉर्म लिए। कुछ लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी दिलवायी गयी। इस मौके पर काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, शशिधर चौहान, अनीता मिश्रा, पूजा सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल रहे। उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दी।