जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में वादा खिलाफी के खिलाफ आयोजित होने वाले 25 जनवरी व 27 जनवरी और 1 फरवरी को आम आदमी पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु जनपद में एक महत्वपूर्ण आकस्मिक बैठक गुरूवार समय दोपहर लगभग 12 बजे केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कैलाश पटेल एवं विशिष्ट अतिथि जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौर उपस्थित हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मुन्ना ने कहा कि आगामी 25 जनवरी को राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले आंदोलन प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी जनपद से लगभग 400 की संख्या में जाएगी और जब तक सरकार द्वारा बिजली के दामों को कम नहीं किया जाएगा तब तक आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, मुरली मनोहर, शशिधर चौहान, मानिक चंद्र मौर्य, राजेंद्र कुमार सिंह, सुनील यादव, सुनील शर्मा, इस्लाम खान, शाकिर अहमद, अमित विश्वकर्मा, रिजवान अहमद इत्यादि लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
आप की बैठक में आन्दोलन सफल बनाने पर हुई चर्चा

Previous article

