Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआठों चैत्र के महापर्व पर लोकगीत बिरहा का हुआ आयोजन

आठों चैत्र के महापर्व पर लोकगीत बिरहा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के चंडिका मंदिर धाम पर आठों चैत्र के महापर्व पर विराट बिरहा का मुकाबला हुआ।

बताया जाता है कि लोकगीत गायक लालचंद यादव जौनपुर तथा लोकगीत गायिका आजमगढ़ निवासी उजाला यादव ने अपने लोकगीत विरहा के माध्यम से ऐसा शमा बाधा कि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जौनपुर जनपद की इटाये निवासिनी राज रोहिणी गुड़िया विश्वकर्मा लोकगीत गायिका द्वारा लोकगीत बिरहा गीत गाया गया। फिलहाल लोकगीत बिरहा त्रिकोणीय मुकाबला रहा। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव, रमेश निगम, सुरेश कुमार, बबलू बैजनाथ प्रजापति, बच्चा मोदनवाल, राजकुमार मोदनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोता व दर्शक मौजूद रहे।