जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की प्रश्नावली पर संगठन की ओर से सुझाव आयोग की वेबसाइट पर भेजे जाने की जानकारी दी गई। जनपद अध्यक्ष सी.बी. सिंह ने बताया कि पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को वेतन आयोग के संकल्प पत्र में शामिल करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के घोषित कार्यक्रम के तहत 21अप्रैल को जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पेंशनर्स अपनी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर सहित दस रुपये का सहयोग देकर सामूहिक याचिका वेतन आयोग और प्रधानमंत्री को भेजेंगे। सुझावों में समान सिद्धांतों पर पेंशन निर्धारण, राशिकरण की वसूली 10वर्ष बाद बंद करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: 5-5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, चिकित्सा धनराशि बढ़ाने तथा रेल किराए में छूट देने की मांग शामिल है। बैठक में कई सदस्यों ने विचार रखे। अंत में स्व.सुधा श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन जिलामंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
― Advertisement ―
8वां वेतन आयोग: आर्थिक न्याय और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन की चुनौती
8वें वेतन आयोग की मांगें वेतन वृद्धि और पेंशन के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजकोषीय संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हित शामिल करने की मांग



