Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सक्रिय, हटवाए बैनर-पोस्टर

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सक्रिय, हटवाए बैनर-पोस्टर

जौनपुर धारा,केराकत। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियों की घोषणा करने के साथ ही देश भर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई। आचार संहिता लागू होते ही स्थानीय महकमा सक्रिय होने के साथ ही पुलिस सड़क पर उतर अभियान चलाकर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर को हटवाया गया। उपजिलाधिकारी सुनील भारती व प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर वार्ड ग्रामीण क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग व बैनर को हटवाने के साथ ही दीवार व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गए स्लोगन आदि को पेंटिंग कर मिटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।उपजिलाधिकारी सुनील भारती ने लोगों से दोबारा से सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी गई।