Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से लगी मड़हे में लगी आग

अज्ञात कारणों से लगी मड़हे में लगी आग

  • नकदी व लाखों का समान हुआ खाक

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत पनीहर गांव में बीती रात मड़हे में अज्ञात कारणों से लगी आग में नकदी सहित लाखों के सामान जलकर खाक हो गये। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम मौजूद रही। गौरतलब हो कि रामबचन पुत्र मुखई अपने परिवार के साथ खाना खाकर मड़हे में सो गये। आधी रात बीत जाने के बाद अचानक आग लगने की आहट होते ही नींद खुल गई। देखते ही देखते आग ने  विकराल रूप धारण कर लिया। आनन फानन में मड़हे के अंदर सो रहे बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मड़हे में रखा पचास हजार नकद, लगभग तीन थान सोने के समान सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने बताया कि मेरे पति बनारस गये हुए थे। घर पर मेरे ससुर व दो बच्चे थे। मेरे ससुर के नाम से आवास मिला था जिसे बनवाने के लिए मिट्टी का घर गिराकर आवास बनवाया जा रहा था इसलिए मिट्टी के घर में रखा सारा सामान मड़हे में रखा गया था। साथ ही आवास की दूसरी किश्त बैंक से निकाल कर मड़हे में रखी थी। पीड़िता ने बताया कि मड़हे में आग लगने से हम लोगों को खाने के साथ साथ पहनने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी। पीड़ित के अनुसार कुल सामान की कीमत लगभग दो लाख से ज्यादा बताई जा रही है।