Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeव्यापारनौकरियाँअसिस्टेंट प्रोफेसर पद पर निकाली भर्ती

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर निकाली भर्ती

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कलिंदी कॉलेज ने कुछ समय पहले असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती निकाली थी. इन पद पर आवेदन की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से चल रही है और अब इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. वे उम्मीदवार जो इन पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे तुरंत अप्लाई कर दें. कल यानी 26 दिसंबर 2022 दिन सोमवार के बाद एप्लीकेशन लिंक बंद हो जाएगा. इन रिक्तियों के लिए विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में 10 दिसंबर के दिन प्रकाशित हुआ था. लास्ट डेट विज्ञापन प्रकाशित होने के दो हफ्ते के अंदर है.

इन पद पर अप्लाई करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – colrec.uod.ac.in. जबकि इन रिक्तियों के बारे में डिटेल में जानकारी हासिल करने के लिए आप इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके लिए डीयू की वेबसाइट है – du.ac.in और कलिंदी कॉलेज की वेबसाइट है – kalindi.college.in

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 142 पद भरे जाएंगे, जिनका डिटेल इस प्रकार है.

बॉटनी – 9 पद

केमिस्ट्री – 11 पद

कॉमर्स – 4 पद

कंप्यूटर साइंस – 10 पद

इकोनॉमिक्स – 11 पद

इंग्लिश – 14 पद

जर्नलिज्म – 6 पद

एनवायरमेंटल साइंस – 3

जियोग्राफी – 13 पद

हिंदी – 12 पद

हिस्ट्री – 9 पद

मैथ्स – 11 पद

म्यूजिक – 1 पद

फिजिक्स – 7 पद

पॉलिटिकल साइंस – 6

संस्कृत – 6 पद

जुलॉजी – 7 पद

मिलेगी अच्छी सैलरी

इन पद पर चयनित होने पर कैंडिडेट्स को एकेडमिक पे लेवल 10 के मुताबिक महीने के 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो डीयू की इन रिक्तियों के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कैंडिडेट्स और महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है.