Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeदेशअर्धसैनिक बल के जवान ने दो साथियों को एके-56 से मारी गोली

अर्धसैनिक बल के जवान ने दो साथियों को एके-56 से मारी गोली

गुजरात में जहां विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है वहीं शनिवार को पोरबंदर से एक बड़ी घटना सामने आई है. पोरबंदर में चुनाव कार्य में लगाए गए भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों की आपस में झड़प हो गई जिसमें एक जवान ने एके-56 से फायरिंग कर दी जिसमें दो जवानों की मौत हो गई ङै और दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

अबतक मिली जानकारी में ये खुलासा नहीं हो पाया है कि ये झड़प किस वजह से हुई है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक जवानों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, घायल जवानों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन जवानों के बीच यह झड़प हुई है और उसके बाद फायरिंग की घटना हुई है वो चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे थे. झड़प के बाद एक जवान ने अपने साथियों पर ही एके- 56 से फायरिंग कर दी. जिस समय ये घटना हुई उस दौरान कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले का पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. अधिकारी मृतक जवानों के साथियों और दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ कर रहे हैं कि किस वजह से झड़प हुई.

Share Now...