जौनपुर धारा, मीरगंज। बीते सोमवार को बभनियांव के राजाराम का पुरवा में तालाब किनारे अर्धनग्न अवस्था में 8 वर्षीय बच्ची की लाश की पहचान हो गई है। बभनियांव गांव का ही निवासी नेता बनवासी पुत्र धरमू ने पुलिस को बताया कि उक्त शव उसकी बेटी नंदिनी का है। वह 6 माह से बीमार चल रही थी। चेचक के प्रकोप से मौत हो जाने पर उसके शव का पूजा पाठ करने के बाद गांव के तालाब में डाल दिया गया था और दूसरे दिन वह काम के सिलसिले में प्रयागराज चला गया था। लोगों द्वारा जानकारी मिलने पर वह प्रयागराज से आकर शव की पहचान मौके पर जाकर किया। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी रामबिलास ने बताया कि नेता बनवासी अंध विश्वास के कारण शव को तालाब में पूजा करके छोड़ दिया था।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
अर्धनग्न मृत मिली बच्ची की हुई पहचान

Previous article


