जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के बुढ़नेपुर गांव में मंगलवार की देर रात अराजकतत्वों ने खेत में खड़ी दस बिस्वा गन्ने की फसल में आग लगा दिया। ग्रामीणों के पहुंचने तक आग खेत में चारों तरफ फैल गई। पीड़ित किसान ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी शंकर यादव अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में गन्ने की फसल बोए थे। रात लगभग 11 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी। शीवान की तरफ उजाला देख ग्रामीण उधर भागे। वहां चट-चट की आवाज के साथ गन्ने की फसल जल रही थी। ट्यूबवेल चलाकर फसल पर पानी फेंका गया। लेकिन आग से फसल का बचाव नहीं किया जा सका।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
अराजक तत्वों ने खेत में लगाई आग, दस बिस्वा गन्ना राख

Previous article
Next article


