― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका के प्राथमिक स्कूल में हमला

अमेरिका के प्राथमिक स्कूल में हमला

अमेरिका के नैशविले शहर स्थित एक प्राथमिक स्कूल में हमले की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है. गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है लेकिन अभी सही आंकड़ों के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है. 

घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एक हमलावर ने सोमवार को टेनेसी के नैशविले स्थित एक प्राथमिक स्कूल में गोलियां चलाईं, जिसमें पुलिस ने हमलावर को मार गिराया. हालांकि तब तक हमलावर कोई लोगों पर हमला कर चुका था. स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, 2001 में स्थापित वाचा विद्यालय में लगभग 200 छात्र हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका में इस तरह के हमले हो चुके हैं. जनवरी में अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थे जबकि एक टीचर गंभीर रूप से घायल हुआ था. इस घटना के दो दिन पहले पहले ही कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे.

Share Now...