जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सोनहिता गाँव निवासी कृपाशंकर सरोज अपर मुख्य सचिव पंजाब का बसरहीनाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री सरोज ने अपने जीवन के सफलता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि अभी से आप लक्ष्य बनाकर तैयारी करेगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी और हमें आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनना है तो निश्चित रूप से कड़ी मेहनत की जरूरत है। प्रमुख वक्ताओं में प्रेमशंकर तिवारी, आलोक सिंह, सतीश तिवारी नेता, तेज बहादुर सरोज प्रधान तथा संस्थापक राम चन्दर तिवारी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। स्कूल के प्रबंधक संतोष तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अपने संबोधन में बताया कि माता पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति सचेत रहें उन्हें बराबर पढ़ने के लिए प्रेरित करें। जिससे उनका भविष्य उज्जवल मय हो सके। अन्त में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार तिवारी से.नि. क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने किया मुख्य अतिथि को प्रबंधक संतोष तिवारी ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अपर मुख्य सचिव का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Previous article
Next article


