― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित बाईक टीडसेड में टकराई, चालाक गंभीर जिला अस्पताल रेफर

अनियंत्रित बाईक टीडसेड में टकराई, चालाक गंभीर जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत कुसरना बैंक के पास बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के टीनसेड में टकरा गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह राजेश यादव पुत्र बैजनाथ यादव उम्र 42वर्ष ग्राम हरधन जो खुज्झी मोड़ से होकर किसी कार्य के लिए केराकत की तरफ जा रहा था कि वह उसी समय ज्यौ ही बाइक कुसरना बैंक के पास ज्यौ ही पहुंची की बाईक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे लोहे टीनसेड में टकरा गई, और लोहे के टीनसेड से घायल व्यक्ति की गर्दन और सर में गंभीर चोटें आई। बाईक सवार को घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Share Now...