केराकत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र केराकत में विधानसभा स्तरीय स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सभा उदयचंदपुर स्थित आईपीएस महाविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं लालगंज लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद श्रीमती नीलम सोनकर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि वाराणसी महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं सांगठनिक जनपद मछलीशहर के जिला प्रवासी विद्यासागर राय रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा मछलीशहर के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। स्वागत भाषण में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि आज की राजनीति में बढ़ती कटुता के बीच अटल बिहारी वाजपेई जी के विचार और सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि नीलम सोनकर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से कहीं अधिक सशक्त हुआ है, जिसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने रखी थी। पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से उन्होंने विश्व को यह संदेश दिया था कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी सुरक्षा और सीमाओं से कोई समझौता नहीं करेगा। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.अजय कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वे ऐसे महान पुरुष थे, जिनका जन्म शताब्दियों में होता है। अटल बिहारी वाजपेई बनना न केवल कठिन बल्कि लगभग असंभव है। सम्मेलन में भाजपा मछलीशहर के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अजय सोनकर सहित जूही सिंह, सोनिया गिरी, गौतम कुमार मिश्रा उर्फ गोलू, सर्वेश दीक्षित, सुदर्शन सिंह, योगेश मिश्रा, हरिहर राजभर, दरोगा चौहान, रणजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न



