Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरभाई के साथ सेवईं नाला में नहाने गई बहन डूबी, मौत

भाई के साथ सेवईं नाला में नहाने गई बहन डूबी, मौत

जौनपुर धारा,खुटहन। डिहियां गांव में शुक्रवार को भाई के साथ सेवईं नाला में नहाने गई छोटी बहन की पानी में डूबकर मौत हो गई। नाला में तेज बहाव के चलते उसका शव घाट से लगभग पांच सौ मीटर दूर मछुआरों की जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। बेटी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रोजी रोटी के सिलसिले में गोवा रह रहे पिता वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। गांव निवासी मुखड़ू बिंद की 10वर्षीय पुत्री नंदनी अपने बड़े भाई 12वर्षीय प्रियांशू के साथ सुबह नहाने गई थी, साथ में गांव के और कई बालक भी गए थे। सभी लोग घाट से पानी में कूद रहे थे। जब वे नहाने के बाद कपड़े बदलने लगे तो प्रियांशू अपनी बहन को न देख शोर मचाने लगा। मौके पर कई ग्रामीण जुट गए। पानी में उसकी तलाश की जाने लगी। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर आगे बगल गांव उदयीपुर दीपी में मछुआरों के द्वारा नहर के दोनों किनारों के बीच लगाई गई मछली पकड़ने की जाल में उसका शव फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृत बालिका के पिता गोवा शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी संगीता अपने पुत्र व पुत्री के साथ रहती है। पुत्र प्रियांशू गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 5 तथा नंदिनी कक्षा चार में पढ़ाई करती थी। बस्ती के बगल ही उक्त नाला होने के चलते बच्चे अक्सर यहीं स्नान करने जाते हैं। पानी में बहाव के चलते नंदिनी डूब गई। बेटी की मौत के गम मे मां रोते रोते बेहोश हो जा रही है। मां बेटे के रोने बिलखने से पूरी बस्ती में शोक पसरा हुआ है।