जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव में सोमवार को दिन में 3 बजे आग लग गयी। आग से घर मे रखा गृहस्थी समान सहित गाड़ी, साइकिल, अनाज, बक्सा, गैस सिलेंडर सहित आदि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। उक्त गांव के निवासी पंचदेव सिंह पुत्र बाबूराम की घर में गृहस्थी का समान सहित अनाज, एचएफ डिल्क्स गाड़ी, साइकिल, गैस सिलेंडर सहित दालान मांढहा जल गया। गैस सिलेंडर फटने से उनके पुत्र को चोट भी काफी लग गई। सोमवार को 3 बजे घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी समय पंच देव के छोटे पुत्र संजीव सिंह के शोर मचाने पर परिजन व गांव के लोग एकत्रित हो गये। वहीं परिजनों के साथ गांव वाले आग बुझाने में लग गये। वहीं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अज्ञात कारण से लगी आग, घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक


