जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार की शाम आये एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा परिणाम में नगर के हुसेनाबाद के निवासी अनूप श्रीवास्तव के पुत्र अंशुमान श्रीवास्तव ने बाजी मारी है। अंशुमान का चयन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। पिछले वर्ष अंशुमान के छोटे भाई अनुभव श्रीवास्तव का सलेक्शन कस्टम इंस्पेक्टर पद हुआ था वह वर्तमान में नागपुर में अपनी सेवा दे रहा है। अंशुमान के इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनने पर सोमवार को संगत पंगत व कायस्थ समाज के लोगों ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि संगत पंगत सबके सम्मान के लिए संकल्पित है और रहेगा अंशुमान ने जिले का नाम रोशन किया है। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जो बच्चे पढ़ते हैं वे बच्चे बढ़ते हैं। महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अनूप के दोनो बेटों ने उच्च अधिकारी बन जनपद का सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय महासचिव व संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि परिवार के संस्कार से ही बच्चे पढ़ते हैं और ऊँचाई तक जाते है अंशुमान ने पूरे समाज का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह में महासभा के प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता व संगत पंगत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, महासचिव अजय वर्मा अज्जू, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में पहली बार कर्मचारी चौपाल: ग्राम सचिवों ने खोला समस्याओं का पिटारा, हर महीने होगी बैठक
जौनपुर। जिले में पहली बार आयोजित ‘कर्मचारी समस्या चौपाल दिवस’ ने सरकारी कर्मचारियों की आवाज को खुलकर सामने लाने का मंच दिया। विकास भवन...
अंशुमान को संगत पंगत ने किया सम्मानित

Previous article


