Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमातृत्व दिवस पर ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में हुआ कार्यक्रम

मातृत्व दिवस पर ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पश्चिमी कौड़िया स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मातृत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों और उनकी माताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित किया गया। म्यूजिकल चेयर, मां और बच्चे का डांस, नॉन फ्लेम कूकिंग, बैलून गेम इत्यादि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर की विजेता हितांश साहू की मां एकता साहू रही। बैलून गेम की विजेता अंजली आर्य व अदिति आर्य, बबिता अग्रहरी व आयु अग्रहरि, संजू जायसवाल व जाह्नवी जायसवाल की जोड़ी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीता। डांस प्रतियोगिता में साक्षी बरनवाल व दिविषा बरनवाल, कुसुम नाग व वेदा नाग, रूपम जायसवाल व वेदिका जायसवाल की जोड़ी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीता। नॉन फ्लेमिंग कुकिंग में साक्षी बरनवाल व दिविषा बरनवाल, संजू जायसवाल व जाह्नवी जायसवाल, अनुपमा गुप्ता व सार्थक गुप्ता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं की विजेता मां और बच्चे की जोड़ी को स्कूल के प्रबंधक डा. राजकुमार मिश्र, निदेशक दिवाकर मिश्र व प्रधानाध्यापक डा. अनामिका मिश्रा द्वारा शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद ने परिवार को जोड़कर रखने में मां के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जज की भूमिका शालू गुप्ता व जूली शर्मा ने निभायी। कार्यक्रम में सिमरन अग्रहरि, प्रतिमा जायसवाल, रागिनी यादव, ज्योति सोनी, मंजू आदि मौजूद रहीं।