Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहौज टोलप्लाज़ा पकड़ा से कन्टेनर पर लदा 30पडवा

हौज टोलप्लाज़ा पकड़ा से कन्टेनर पर लदा 30पडवा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास शनिवार की रात को एक कन्टेनर पर लादकर ले जाये जा रहे 30भैसा (पडवा) को गोरक्षकों के सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख पवन मिश्र को शनिवार की रात को सूचना मिली कि एक कन्टेनर पर कुछ पशुओं को काटने के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने एसपी को सूचना देकर ऊक्त कन्टेनर को जौनपुर में रोकने का प्रयास किया। जब कन्टेनर लेकर चालक वाराणसी की तरफ भागने लगा तब उन्होंने सिरकोनी के ब्लॉक के गोरक्षा प्रमुख रतन सिंह परमार, अवधेश मौर्य, मिशेल सिंह जलालपुर पुलिस के साथ टोलप्लाज़ा के पास मौजूद रहे। पुलिस ने कन्टेनर को रोक कर उसमें देखा तो 30पडवा (भैसा) थे। थानाप्रभारी राजेश यादव ने बताया कि ऊक्त कन्टेनर में चालक सहित तीनों को व्यक्ति पकड़ लिए गए है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।