Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरहोली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों की हो सघन जांच

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों की हो सघन जांच

  • खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की बैठक में डीएम का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों (विशेष रूप से खोया एवं मिठाई से सम्बन्धित) का सघन निरीक्षण कर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ने जनपद के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील है कि अपने प्रतिष्ठान से शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण/संग्रह/विक्रय का कार्य करें, क्योंकि नमूना जांच रिपोर्ट मानक के विपरीत पाये जाने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विभिन्न धाराओं में नियमानुसार अर्थदण्ड अथवा अर्थदण्ड एवं कारावास दोनों से दण्डित किये जाने का प्राविधान है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।