जौनपुर धारा, जौनपुर। विशेषरपुर पचहटिया स्थित वेंकटेश हुण्डई शोरूम पर मंगलवार को हुण्डई ने नई एक्सटर कार की लाचिंग हुई। कार की लांचिग यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के एजीएम शैलेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान एमडी मनोज कुमार ने बताया कि हुण्डई पहली स्मार्ट मोविल्टी साल्यूशन प्रोवाइडर और शुरूवात से ही सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है।हूण्डई एक्सटर को यूनिक इन्टियर स्पेशियस, एडवांस सेफ्टी, टेक्नोलाजी और शानदार प्रदर्शन के लिये डिजाइन किया गया है। यह कार भारत के नई पीढी के मांग को देखते हुए बनाया है। लक्ष्य गुप्ता ने बताया कि एक्सटर के साथ हम नये सफर की शुरूआत कर रहें हैं। हमे विश्वास है कि एक्सटर हमारे ग्राहकों को बेहद पसंद आयेगी। विजय ने बताया कि कार की शुरूआती कीमत 5.99लाख रूपये है। यह गाड़ी पेट्रोल और सीएनजी सुविधाओं से युक्त है। उक्त अवसर पर शोरूम के जीएम एस.पी.शुुक्ला, यूनियन बैंक के मेन ब्रांच प्रबन्धक संजय राव, विजय मिश्रा, सहित बैंक व शोरूम के कर्मचारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
हुण्डई शोरूम पर लांच हुई एक्सटर कार

Previous article
Next article

