Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरहिन्दू एकता एवं छुआछूत का अंत ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य...

हिन्दू एकता एवं छुआछूत का अंत ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य -मिथिलेश नारायण

जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय् स्वयंसेवक संघ सोंधी खण्ड शाहगंज की ओर से आयोजित विजयादशमी एवं शस्त्रपूजन उत्सव के पावन पर्व पर अब्बोपुर मे  रखे गये कार्यक्रम के संघ स्थापना दिवस पर पाथेय मिथिलेश नारायण ने हिन्दू एकता एवं समाज मे व्याप्त छुआछूत पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य ही इसी लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होने आगे अपनी बात स्पष्ट करते हुए उदाहरणों के माध्यम से इन बुराईयों को दूर करने पर बल दिया। आज दशहरा होने के नाते श्रीराम  के आदर्शांे पर चलने की आवश्यकता बताई। राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर यह स्पष्ट किया कि कोई ऊँच-नीच नही है और शबरी को माता का स्थान देकर सामाजिक खाई छुआछूत जैसी बुराई को समूल नष्ट करने का संदेश दिया। हिन्दू समाज मे यह छोटी-छोटी बाते हिन्दू एकता मे बाधक बनी हुई है। शस्त्र की पूजा हमारे लिए आवश्यक है शस्त्र ही  हमारे देवता है। जो हमे आत्मरक्षार्थ एवं समाज रक्षार्थ जरूरी है। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन भी करता है। जब तक यह लक्ष्य हासिल नही हो जाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस कार्य को करता रहेगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मनोज कुमार शर्मा के आवास पर रखा गया। जिसमे सैकड़ो स्वयंसेवक गणवेश मे अनुशासित कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख उपस्थिति सह जिला प्रचारक सूरज, खण्ड कार्यवाह अखिलेशचन्द्र, काशीनाथ, अशोक कुमार, आशीष, श्रीराम पन्नालाल, कृष्ण मुरारी, आशुतोष, भास्कर सहित समर्पित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।