जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में तैनात सस्पेंड उप निरीक्षक काली चरण कन्नौजिया का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। स्वजन पोस्टमार्टम के बाद शव अंत्येष्टि के लिए लेकर चले गए। 53 वर्षीय काली चरण कन्नौजिया बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दादर गांव के मूल निवासी थे। सवेरे करीब साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आरआइ अनुपम सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। डा. वीके सोनकर की देखरेख में मेडिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार चल रहा था कि दोपहर 12 बजे हालत में सुधार न होने पर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने की तैयारी चल रही थी कि एक बजे उनके प्राण पखेरू उड़ गए। उनके परिवार में पत्नी सरस्वती देवी व दो पुत्र रेलवे में कार्यरत 25 वर्षीय शशिकांत कन्नौजिया व पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय रजनीकांत कन्नौजिया हैं। डाक्टरों के मौत की पुष्टि करते ही स्वजन करुण क्रंदन करने लगे। उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां पुलिस अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी। इसके पश्चात स्वजन शव लेकर अंत्येष्टि करने चले गए। गत 16 मई को दीवानी न्यायालय में पेशी के लिए ले जाते समय दो हत्यारोपितों को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना में गेट नंबर तीन पर ड्यूटी पर तैनात एसआइ काली चरण कन्नौजिया समेत छह पुलिस कर्मियों को एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने तत्काल प्रभाव से उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
हार्ट अटैक से निलंबित दारोगा की गई जान



