Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदूध व्यवसायी ने लगाया मारपीट व नकदी समेत चेन गायब करने का...

दूध व्यवसायी ने लगाया मारपीट व नकदी समेत चेन गायब करने का आरोप

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र के जुनैदपुर गांव निवासी एक दूध व्यवसायी द्वारा अपने ही गांव के तीन युवकों के विरूद्ध मारपीट और नकदी समेत चेन गायब करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। जबकि पुलिस दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम लगभग सात बजे उक्त गांव निवासी दूध व्यवसायी दिनेश तिवारी पुत्र रमाकांत तिवारी क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार स्थित एक डेयरी पर दूध बेचकर वापसी कर रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही गांव के तीन युवक गाली-गलौज देते हुए हाकी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बहरहाल उसे नजदीकी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए सलाह दी गई। सूचना पर  पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की गई। कथित तौर पर आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक पीड़ित के पास से पचीस हजार नकदी समेत गले का चेन भी गायब कर दिया। जबकि पुलिस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला गांव में पट्टीदारी का है फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।