फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता। फाइनल में लियोनेल मेसी की टीम ने फ़्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी। मेसी ने वर्ल्ड कप जीत लिया। 36 साल बाद अर्जेंटीना चैंपियन बना। लेकिन इन सब के बीच सबसे ज्यादा बात 24 साल के किलियन एम्बाप्पे की हो रही। 19 साल की उम्र में अपने देश को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके एम्बाप्पे ने एक बार फिर फाइनल में दमदार खेल दिखाया। फाइनल के 80वें मिनट तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे चल रही थी। उसकी जीत आसान दिख रही थी लेकिन फिर एम्बाप्पे का तूफान देखने को मिला। 97 सेकेंड में दो गोल कर उन्होंने मैच का पासा पूरी तरह बदल गया। फ़्रांस ने अटैकिंग खेल खेला लेकिन अर्जेंटीना ने किसी तरह गोल नहीं होने दिया। दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मेसी के गोल से अर्जेंटीना फिर आगे हो गया। लेकिन एम्बाप्पे ने एक बार फिर गोल करके मुकाबला बराबर करवा दिया। हाफ टाइम तक अर्जेंटीना दो गोल कर चुका था। इसके बाद किलियन एम्बाप्पे ने चेंज रूम में अपने साथियों में जोश भरा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एम्बाप्पे बोल रहे हैं, ‘यह विश्व कप फाइनल है, यह जीवन भर का मैच है। हम वैसे भी इससे बदतर नहीं हो सकते। मैदान पर वापस चलते हैं, या तो हम उन्हें खेलने देते हैं या हम स्पीड बढ़ाते हैं। यह वर्ल्ड कप फाइनल है। उन्होंने दो गोल किए, हम दो गोल से पीछे हैं। लेकिन हम वापस आ सकते हैं। ऐसा मौका 4 साल में एक बार आता है। विâलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले एम्बाप्पे ने फाइनल के हैट्रिक समेत 8 गोल किये। उन्हें सबसे ज्यादा गोल करने के लिए गोल्डन बूट का अवॉर्ड मिला। 1966 के बाद दूसरी ही बार वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी खिलाड़ी ने हैट्रिक लगाया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
हाफ टाइम तक पीछे था फ़्रांस, Kylian Mbappe ने यूं भरा साथियों में जोश, हैट्रिक से पहले का वीडियो वायरल

Previous article
Next article

