जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का फंदे से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। क्षेत्र के ग्राम कोंहड़ा निवासी 55 वर्षीय चंद्रेश यादव पुत्र देवतादीन यादव का गुरुवार की सुबह गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। शव मिलने की खबर पूरे गाँव में आग की तरह फैल गयी। किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है की मृतक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव


