जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहरी गांव में हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। अंकित यादव उम्र 16 साल पुत्र मोती यादव घर के सामने खड़ी पिकअप गाड़ी को धूल, धूप से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने के लिए पिकअप के ऊपर चढ़ कर ढकने लगा। ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज 11000 की चपेट में आ गया जिससे बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों ने औवार घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...


