Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरहाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के लेवरूवा गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन की अइलिया गांव में विद्युत फाल्ट ठीक करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से विभाग में जहां खलबली मच गई वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। लेवरूवा गांव निवासी दयाशंकर सिंह का पुत्र 40वर्षीय अजीत सिंह उर्फ अंतिम सिंह जो प्राइवेट लाइनमैन है। करीब सवा नौ बजे बजरंगनगर सब स्टेशन से बरामनपुर फीडर पर सड डाउन लेकर अइलिया गांव में फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा ही था कि हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे जलते हुए नीचे गिरा। यह दृश्य देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। शोर मचाते लोग दौड़े और आनन-फानन में उसे दीन दयाल हॉस्पिटल वाराणसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत की घटना से जहां विभाग में खलबली मच गई वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में एसडीओ केराकत रमेश वैश्य ने बताया कि विभागीय कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है कि प्राइवेट लाइन मैन अजीत सिंह फाल्ट ठीक करने के लिए बरामनपुर फीडर पर सड डाउन लिया गया था। लेकिन भूलवश वह कनौरा फीडर पर फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ गया, जिससे घटना घटित हो गई।