Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरहमारी पृथ्वी, हमारी जिम्मेदारी के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम

हमारी पृथ्वी, हमारी जिम्मेदारी के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम

  • अर्थ-डे पर गोमती पब्लिक स्कूल में पौधरोपण, गोष्ठी, चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,केराकत। अर्थ-डे के अवसर पर मंगलवार को गोमती पब्लिक स्कूल, छितौना में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विचार गोष्ठी से हुई, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने भाषण, कविता एवं स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर सुंदर चित्र बनाए और सारगर्भित निबंध लिखे। बच्चों की रचनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर रोहित शुक्ला, अन्नपूर्णा सिंह, शाहनवाज, राधिका, अभिषेक, आमिर अंसारी आदि शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हमारी पृथ्वी, हमारी जिम्मेदारी के संकल्प के साथ किया गया।