Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहनुमान नगर प्रवेश द्वार का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

हनुमान नगर प्रवेश द्वार का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

  • वृक्ष हमारे जीवन की अनमोल धरोहर है : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना गांव के हनुमान नगर चौराहे पर बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आशा प्रेमचंद उपाध्याय के स्मृति मे बने प्रवेश द्वार का फीता कटकर लोकार्पण किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रवि प्रेमचंद उपाध्याय के आवास परिसर में पौधरोपण करते हुए बताया कि वृक्षो का जीवन में बड़ा महत्व होता है। वृक्ष से जहां हमे स्वच्छ हवा और प्राण वायु मिलती है वहीं पर्यावरण संतुलित भी होता है। उन्होंने बताया कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और इस मौसम में हम सभी को पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए वृक्षारोपण करने के साथ ही उनको संरक्षण करने का संकल्प भी लेना चाहिए जिससे पौधरोपण का उद्देश पूरा हो सके। इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश के कोल्हापुर जिले से चल आये इचलकरंजी के प्रसिद्ध रामायण सत्संग मंडल ने रामायण कथा गाकर समा बांध लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार, सहायक सचिव जयेश यादव, नवनीत, शिवकुमार, संजय यादव समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।