जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव सोमवार को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गोमती नदी के किनारे बन रहे गोमती रिवर प्रâंट का निरक्षण किया। इस परियोजना के अंतर्गत सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते हुए बजरंग घाट तक रिवर प्रâंट का निर्माण कर चल रहा है। राज्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी के अधिकारी व कॉन्टैक्टर को जल्द से जल्द काम करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि रिवर प्रâंट के निर्माण के साथ-साथ हनुमान घाट के शेष भाग विद्यावासिनी तक नए घाट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट से अति शीघ्र करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसका काम अति शीघ्र प्रारंभ होगा। हनुमान घाट के शेष भाग में नए घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण से नगर वासियों को लाभ मिलेगा और पर्यटन की दृष्टि से भी जनपद को बढ़ावा मिलेगा।
― Advertisement ―
हनुमान घाट के शेष भागो में जल्द होगा निर्माण : गिरीश यादव



