- अधीक्षक ने डॉक्टर को दिया नोटिस, लगाई कड़ी फटकार
रामसरन यादव
जौनपुर धारा, केराकत। केराकत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गंगौली (नईबाज़ार) गाँव के हनुमान मन्दीर सिबाला के पास पंजाब फर्नीचर के बगल में झोलाछाप डॉक्टर कलीनिक की आड़ में धड़ल्ले से अवैध हॉस्पिटल चला रहें है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके पूर्व में स्थित ये हॉस्पिटल अहन गेट के पास में था। जहाँ बेलाव गाँव की एक महिला को डिलिवरी कराने के लिए परिजन लाये हुए थे, डिलिवरी के दौरान महिला की नश कट जाने से मौके पर ही मौत हो गयी थी, मौत की सूचना मिलते ही महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद डॉक्टर हॉस्पिटल छोड़कर कुछ दिनों से फरार चल रहा था। अब वही क्लीनिक के झोलाछाप डॉक्टर गंगौली हनुमान मन्दिर सिबाला के पास पंजाब फर्नीचर के बगल में हाईवे रोड़ के किनारे शुभम क्लिनिक की आड़ में धड़ल्ले से अवैध हॉस्पिटल चलाकर गरीब व असहाय जनता के जेब में डाका डाल रहा है। सूत्रों की माने तो इस झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बिगाड़े गये कई केस जौनपुर के नामी-मिरामी हॉस्पिटल में लाये जाने व मरीजों का ईलाज के दौरान मौत की सूचना को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा इसके पूर्व में संचालित अस्पताल को सीज भी किया गया था। अब इन अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटल पर कार्यवाही कब होगी? इस बात की चर्चा केराकत में जोरों पर है। क्लीनिक की आड़ में उसी मकान के अंदर धड़ल्ले से गर्भवती महिलाओं प्रसव और ऑफरेशन किया जा रहा है साथ ही 8 से 10 बेड पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। वही सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पहुँचकर जाँच पड़ताल किये तो अवैध हॉस्पिटल पाया गया। इस संबंध में जब केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अरुण कुमार कनौजिया से वार्ता की गयी में मालूम हुआ कि अस्पताल पर न हीं कोई बोर्ड लगाया और न ही कोई रजिस्ट्रेशन था। साथ ही अंदर नीचे कमरे में बेड लगाकर मरीज भर्ती कराया किया जा रहा था। एक भर्ती महिला मरीज नीचे कमरे में भर्ती पायी गयी और डॉक्टर को सीएचसी केराकत के अधीक्षक द्वारा 18 अक्टूबर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर सभी रजिस्ट्रेशन कागजात सहित अन्य कागज को दिखाने के लिए कहा।



