Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्वास्थ्य सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • हिमालया वेलनेस कंपनी ने उद्दयन एकेडमी स्कूल में आयोजित किया कार्यक्रम
  • कई दर्जन महिलाओं-युवतियों ने उठाया शिविर का लाभ

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक में स्वास्थ्य शिविर एवं सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें एली केयर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डा. मारिया फारूकी ने लगभग सैकड़ों मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा देने के साथ ही सेमिनार में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। कैंप हिमालया वेलनेस कंपनी के बैनर तले आयोजित हुआ। संचालन कंपनी के फार्मा सेल्स ऑफिसर मनीष कुमार ने किया। रीजनल मैनेजर वाराणसी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी द्वारा सामाजिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डा. मारिया फारुकी ने महिलाओं से संबंधित रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उसके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहाकि माहवारी को नारमल रखने के लिए इवकेयर सिरप, लिकोरिया के लिए ल्यूकाल टैबलेट सिरप, कैलशियम सप्लीमेंट के लिए रियास्टो टेबलेट दी जाती है। आप इसे चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही देते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में एली केयर हॉस्पिटल की टीम में नेहा, नीरा, दिशा, सोनम, पूनम अरहमा  एकेडमी की टीम विद्यालय के डायरेक्टर राजेश जायसवाल, प्रधानाचार्य संगीता जायसवाल, उप प्रधानाचार्य रचना सिंह, मनीषा दुबे, अनीता यादव, कीर्ति श्रीवास्तव, निवेदिता, नीतू जायसवाल, शशिबाला सोनी आदि मौजूद रहीं।