जौनपुर धारा, केराकत। तहसील क्षेत्र के चंदवक बाजार के स्टेट बैंक के सामने मंगलवार को सत्कार इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के सफलता पूर्वक एक वर्ष होने पर अपना पहला सेलिब्रेशन मना रहा है। इस दौरान आयोजन में आये हुए युवाओं को स्वरोजगार हेतु नई शिक्षा पालिसी पर आधारित पॉलिसी से स्वरोजगार को कैसे सृजित करे उसके विषय में बताया जाएगा। मुख्य वक्ता डॉ.अवनीश सिंह ने बताया कि आज के एक वर्ष पूर्व सत्कार इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज की नीव रखी गई। तो उस समय इंस्टिट्यूट में केवल दस बच्चे थे और आज एक वर्ष बीत जाने के बाद इंस्टिट्यूट लगभग 60 बच्चे जुड़कर स्वरोजगार का लाभ उठा रहे है। सफलता पूर्वक एक वर्ष बीत जाने के बाद हम लोग अपने इंस्टिट्यूट पर आये हुए क्षेत्र के बच्चो को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे। हमारे इंस्टिट्यूट से जुड़कर कई बच्चे कामयाबी की बुलंदियों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि एजुकेशन सेक्टर में हो रहे बदलाव और कैरियर ओरिएंटेड कोर्सेज और प्लेसमेंट पे आयोजित वेबिनार का बच्चे हिस्सा बनें। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू किया जाएगा और शाम चार बजे इसका समापन किया जाएगा।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।

