Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरस्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांग स्कूल मे फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांग स्कूल मे फहराया गया तिरंगा

जौनपुर धारा, बदलापुर। समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा द्वितीय में स्वतंत्रता दिवस पर राजीव उपाध्याय एवं पूर्व प्रधान कुशहा जनार्दन सिंह ने झंडा रोहण किया। प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने जीवन के पांच मंत्र को बताया और कहा कि यदि यही लोग पालन करे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि भारत के निवासियों ने आज के ही दिन ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। अमर सिंह ने बताया कि आज के ही दिन 1947 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली में स्थित लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने काफी हद तक अहिंसक प्रतिरोध और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया। जिसमें भारत और पाकिस्तान का उदय हुआ। इस अवसर पर समाजसेवियो द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओ को पेन, पेंसिल, कापी, किताब वितरित किया गया। इस अवसर पर रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, मयाशंकर तिवारी, अवधेश तिवारी, लाल बहादुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूमिका दुबे एवं माही सिंह ने किया।

  • क्षेत्राधिकारी को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर को स्वतंत्रता दिवस पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बदलापुर सीओ अशोक कुमार सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पदक की सूची जारी की गई है। यह पदक किसी भी पुलिसकर्मी को जीवन रक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है। सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुने जाने पर क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह को कोतवाल अवनीश कुमार राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ सहित अन्य पुलिसकर्मियों, अधिकारियों व समाजसेवियों ने बधाई दी।

  • पूर्व विधायक ने झण्डारोहण कर प्रतीमा पर किया माल्यार्पण

जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर के चौराहे पर पूर्व सपा विधायक ने 121 फिट ऊंचा झंडा फहराया। मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत बदलापुर के इंदिरा चौक पर पूर्व सपा विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने झण्डारोहण कर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रेम प्रकाश दुबे, एडवोकेट विष्णु दत्त शुक्ला, यशकांत शुक्ला, संजय यादव, राजेश पाठक, त्रिवेणी विश्वकर्मा, अरुण कुमार निगम, रजनीश कुमार निगम, सुरेश यादव, अजीत सिंह, अंकित साहू सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।

  • नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर धारा, सिरकोनी। नगर पंचायत कचगांव कार्यालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कचगांव कार्यालय परिसर में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने ईओ, सभासद व कर्मचारियों के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस दौरान शहीदों व देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के बाद कार्यालय परिसर में ईओ व चेयरमैन ने वृक्षारोपण किया। कार्यालय के कर्मचारियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर सभासद गण व कार्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।