जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। यमदग्नि ऋषि की पावन धरती जनपद जौनपुर में बदलापुर पड़ाव अकबर पैलेस के इतिहास में पहली बार ऐसा सम्मेलन किया गया। जिसमें हिंदुस्तान की महान विभूतियों का आगमन हुआ। जिसका आयोजन क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ.जय सिंह राजपूत द्वारा आयोजित, स्थापित एवं विस्थापित, अगड़े पिछड़े, भूले बिसरे क्षत्रिय बंधुधों का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज भवन मेढ़ावां नरेश राणा सूबेदार सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन द्वारा लोगों को अवगत कराया कि सभी क्षत्रिय एक हैं। हमें राजनीतिक पार्टियों ने ही कमजोर करने के लिए अगड़ा पिछड़ा भले ही साबित करने का काम्ा किया है। परंतु हम संकल्प लेते हैं कि सबको संगठित करके ही दम लिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ.राज सिंह शेखावत अहमदाबाद ने कहा कि आज भले ही हमारी उपेक्षा की जा रही है। परन्तु जिस दिन सभी क्षत्रिय संगठित हो जाएंगे उस दिन सरकार हमारी होगी। अ.भा.क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि क्षत्रिय कोई छोटा बड़ा नहीं है। विपरीत परिस्थितियों के नाते भले ही उन्हें क्षत्रिय समाज की मुख्य धारा से अलग किया गया हो। उक्त अवसर पर डॉ.दिनेश सिंह(बब्बू), पूर्व विधायक मो.अरशद खान, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ.संगीता सिंह बिसेन, मेवाड़ी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, क्षत्रिय प्रशस्ति ग्रंथ के लेखक ठा.आद्या प्रसाद सिंह सहित आदि ने विचारों को व्यक्त किया।इस अवसर पर संदीप सिंह चौहान, दुर्ग विजय सिंह, डॉ.अनंत कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह सहित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.शिवराम सिंह चौहान ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
स्थापित एवं विस्थापित क्षत्रिय महासम्मेलन
Previous article
Next article


