Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्थाई रैन बसेरे का घटिया निर्माण देख भड़के ग्रामीण

स्थाई रैन बसेरे का घटिया निर्माण देख भड़के ग्रामीण

  • जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर जाँच की किया मांग

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के खुटहन रोड स्थित पीएचसी सोंधी के बगल में सामुदायिक शौचालय के ऊपर स्थाई रैन बसेरे का निर्माण हो रहा है। जिसमें मानक के विपरीत निर्माण कार्य देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग किया है। नगर पंचायत खेतासराय द्वारा स्थाई रैन बसेरा बनाने का ठेका सम्बंधित फर्म को दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रैन बसेरे की छत बिना बीम के ही दीवार पर ही लगा दिया गया है और निर्माण कार्य में मानक के विपरीत मोरंग की जगह सफेद नहर के बालू से निर्माण किया जा रहा है और मुख्य द्वार के पास खिड़की भी नहीं गयी। जिससे अंदर यात्री है या नहीं इसका पता भी नहीं लगाया जा सकता। जो मानक के विपरीत है गुणवत्ता में कमी करके सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को डाक द्वारा शिकायत-पत्र भेजकर जाँच की मांग किया गया है। शिकायत करने वालों में सोंधी निवासी शक्ति यादव, लालू, सुरेंदर यादव, मोहित यादव आदि नगर वासियों ने निर्माण कार्य से असंतुष्टि जाहिर की है। इस सम्बंध में जेई अमित कुमार से बात करने पर बताया कि ठेकेदार ने छत में बीम नहीं ढाला है। पत्र लिख कर सुधार के लिए कहा गया है।