Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरस्कूल का रिजल्ट डिस्ट्रिब्यूशन और अवार्ड सेरेमनी सम्पन्न

स्कूल का रिजल्ट डिस्ट्रिब्यूशन और अवार्ड सेरेमनी सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल के रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। बसंती देवी आईटीआई के सभागार में आयोजित समारोह में बीते सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रुचि मिश्रा रहीं। वहीं प्रबंधक डॉ.राज कुमार मिश्रा एवं निदेशक दिवाकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। प्ले ग्रुप में कश्वी विश्वकर्मा, अथर्व, आयु, नर्सरी वर्ग में सार्थक, वैभव, विराज, ज्ञाना जूनियर में अमायरा, वेदा नाग, दिविशा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही सीनियर वर्ग में अन्वी और इशिका ने प्रथम, श्रेयांश द्वितीय और प्रिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ अनामिका मिश्रा ने बताया कि ज्ञाना फर्स्ट स्टेप का पुरस्कार जान्हवी जायसवाल ने जीता। कान्हा महोत्सव के लिए सार्थक गुप्ता, आयु अग्रवंशी और श्रेयांश अग्रहरि को पुरस्कृत किया गया। इसी महोत्सव के राधा वर्ग में वेदिका जायसवाल, इशिका जायसवाल और गौरी केसरवानी को पुरस्कार मिला। बेस्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट सीनियर वर्ग का पुरस्कार समर्थ जायसवाल और जूनियर वर्ग का पुरस्कार शिवाक्षी गुप्ता को मिला। अन्वी यादव स्टूडेंट ऑफ द ईयर रहीं। सावन सेलिब्रेशन(पार्वती) के लिए वेदिका जायसवाल पुरस्कृत हुई। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रुचि मिश्रा ने बच्चों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान ललिता मिश्रा, सिमरन अग्रहरी, प्रतिमा, रागिनी, ज्योति, समज्ञा, अजय आदि उपस्थित रहें।