Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूटी से घर जा रही अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत

स्कूटी से घर जा रही अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है, जब अध्यापिका स्कूटी से बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के मेढा गांव निवासी दीपा सिंह (44 वर्ष)पत्नी अशोक सिंह रोज की तरह विद्यालय से छुट्टी के बाद स्कूटी से घर के लिए निकली थीं। हमजा चिश्ती बाबा दरगाह के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय कुमार राय ने बताया कि मृतका चौकिया धाम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।