जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित कर उनके द्वारा सौ लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी प्रदान की गई। जिसे पाकर पात्रों के चेहरे खिल उठे। बतौर अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने कहा कि सरकार विकास की राह में अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील है। ऊंच-नीच, धर्म- मजहब, संप्रदाय जैसे पूर्वाग्रही बिचारों से उठकर हमेशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र पर काम कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन पाण्डेय ने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित की नीति पर काम कर रही है। जिसकी बुनियाद गांव, गरीब, दलित और मजदूरों के उत्थान पर टिकी हुई है। बीडीओ सुभाष चन्द्र ने गांव के विकास की योजनाओं के बिषय में बताया। इस मौके पर प्रेमचंद तिवारी, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, चंद्रदेव मिश्रा, राजेन्द्र सिंह सोनल, श्याम बहादुर यादव, आमोद सिंह, भीमसेन आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश यादव ने किया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
सौ लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी



