Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनसोनू सूद बड़ा बयान : राजनेताओं के भरोसे न रहें

सोनू सूद बड़ा बयान : राजनेताओं के भरोसे न रहें

सोनू सूद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फतेह के प्रमोशन में बिज़ी है। इस फिल्म का टीज़र आ चुका है। हालांकि रिलीज़ की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच सोनू सूद ने एक्स पर एक सेशन चलाया, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों के कई सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं। सोनू सूद इन दिनों अपनी अगली फिल्म फतेह के प्रमोशन में बिज़ी चल रहे हैं। इस फिल्म से सोनू निर्देशक के तौर पर भी डेब्यू करने वाले हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसमें सोनू सूद तगड़ा एक्शन करते नज़र आए थे। अब सोनू सूद ने एक्स (ट्विटर) पर अपने फैंस से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई यूज़र्स के सवालों का खुलकर जवाब भी दिया है। शुक्रवार को सून ने एक्स पर आस्क सोनू सेशन चलाया। उन्होंने जैसे ही सवाल-जवाब का ये सेशन शुरू किया, उनके चाहने वाले तुरंत सवालों की बारिश करने लगे। इस दौरान मनू नाम के एक एक्स यूज़र ने सोनू सूद से सवाल किया, ‘सर, आपको क्या लगता है, भारत में क्या बदलने की ज़रूरत है। यूज़र के इस सवाल का सोनू सूद ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘राजनेताओं के भरोसे मत रहिए। आम लोगों को भी जिंदगियां बदलने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।